Categories: News-Headlines

इंडिया ग्‍लोबल फोरम और वर्ल्‍ड गवर्नमेंट समिट ने उभरती अर्थव्‍यवस्‍था कार्यक्रम विकसित करने के लिए एक आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए

इंडिया ग्‍लोबल फोरम और वर्ल्‍ड गवर्नमेंट समिट ने उभरती अर्थव्‍यवस्‍था कार्यक्रम विकसित करने के लिए एक आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों, व्‍यापारिक नेताओं, अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञ सहित प्रमुख पक्षों को सतत आर्थिक वृद्धि, भू-आर्थिक दृष्टिकोण और नवाचार समाधान पर उच्‍चस्‍तरीय चर्चा में सहायक होगा।

यह भागीदारी विचार नेतृत्‍व, उभरती प्रवृत्तियों पर अनुसंधान विकास तथा अल्‍पविकसित और विकासशील देशों से संबंधित अवसरों को बढ़ावा देने पर ध्‍यान केंद्रित करेगी। यह कार्यक्रम भावी सरकारों के क्षेत्र के लिए डेटा के निरंतर विस्‍तार का भी काम करेगा।

इंडिया ग्‍लोबल फोरम के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष मनोज लाडवा और विश्‍व सरकारों की शिखर बैठक के प्रबंध निदेशक मोहम्‍मद अल शरहान ने संयुक्‍त अरब अमीरात के कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था के राज्‍य मंत्री और विश्‍व सरकारों की शिखर बैठक संगठन के उपाध्‍यक्ष की उपस्थिति में आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

विश्‍व सरकार शिखर बैठक संगठन वैश्विक, निष्‍पक्ष, गैर-लाभ संगठन है, जो भावी सरकारों को स्‍वरूप देने के लिए समर्पित है। इस शिखर बैठक में अपनी विभिन्‍न गतिविधियों में सरकारों की नई पीढ़ी की कार्यसूची का आकलन करने, नवाचार पर फोकस देने, मानवता के समक्ष सार्वभौमिक चुनौतियों के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

हर रात कम सो रहे हैं? जानिए इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

कम नींद लेने के नुकसान: जानिए शरीर और दिमाग पर इसके गंभीर प्रभाव परिचय आज… Read More

16 minutes ago

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

18 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

19 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

19 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

19 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.