Categories: News-Headlines

‘संजीवनी – लाइफस्टाइल क्लिनिक’ का सशस्त्र सेना क्लिनिक, नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने आज नई दिल्ली स्थित सशस्त्र बल क्लिनिक में “संजीवनी – लाइफस्टाइल क्लिनिक” नामक एक एकीकृत सुविधा का उद्घाटन किया। इस क्लिनिक में सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सेनाकर्मियों और उनके आश्रितों को जीवन शैली संबंधी रोगों के खिलाफ व्यापक निवारक और उपचारात्मक देखभाल के बारे में आहार, व्यायाम और व्यवहार परामर्श दिया जाएगा।

जीवनशैली में आ रहे बदलावों के साथ देश की जनता में मोटापा, उच्च रक्तचाप, डिस्लिपिडेमिया और मधुमेह जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं और सशस्त्र बलों के सदस्य इसका अपवाद नहीं हैं। इनमें भी इसी तरह का रुख दिखाई देता है। इस तरह के गैर-संचारी रोगों को बहु-विषयक और गैर-औषधीय तरीकों का उपयोग करके रोका जा सकता है।

“संजीवनी – लाइफस्टाइल क्लिनिक” का उद्देश्य सशस्त्र बलों के कर्मियों और आश्रितों को जीवन शैली संबंधी विकारों के बारे में जागरूक करना, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा आदि जैसे रोगों को रोकना और उनका प्रबंधन करना है तथा शिक्षा, व्यायाम और सकारात्मक प्रेरणा के अलावा बिना औषधीय हस्तक्षेप के आहार के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। लाइफस्टाइल डिजीज क्लिनिक टीम में एक डायटीशियन, फिजिकल ट्रेनर और एक काउंसलर होंगे, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में समय के साथ होने वाली प्रगति पर नज़र रखने के लिए बेसलाइन और फॉलो-अप पर एंथ्रोपोमेट्रिक मापदंडों को रिकॉर्ड करने के लिए क्लिनिक में “हेल्थ कियोस्क” नामक एक स्वचालित उपकरण भी लगाया गया है।

भारतीय सेना की यह अनूठी पहल, निवारक स्वास्थ्य देखभाल की एक विधि के रूप में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देगी और पेट और पाचन संबंधी विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए सुरक्षित और दवा मुक्त चिकित्सा सुनिश्चित करेगी। यह पहल प्रभावित सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन की गुणवत्ता और आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.