Categories: News-Headlines

संचार राज्य मंत्री ने ट्राई द्वारा आयोजित दूरसंचार नियामकों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने आज दूरसंचार नियामकों के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की महासचिव डोरेन बोगदान-मार्टिन, जीएसएमए के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड और ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी भी उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए माननीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी ने देश में आईसीटी क्षेत्र के जबर्दस्‍त विकास, विशेष रूप से 5जी सेवाओं का त्‍वरित शुभारंभ और देश में डिजिटल तकनीकों को तेज़ी से अपनाने पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास और अनुकूल विनियामक वातावरण एवं इस तरह के विकास में योगदान देने से संबंधित कारकों के संदर्भ में भी चर्चा की।

उद्घाटन सत्र के दौरान, ट्राई के सचिव अतुल के. चौधरी ने केन्‍द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संदेश पढ़ा। अपने संदेश में संचार मंत्री ने कहा कि नियामकों पर अपने असंख्य कर्तव्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की भी महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एनटीएन का विकास नए मार्ग प्रशस्‍त करेगा, संचार प्रौद्योगिकियों के क्षितिज का विस्तार करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अभिनव उपयोग के मामलों और अनुप्रयोगों को बढ़ावा देते हुए अंतत: समाज के व्यापक हित में कार्य करेगा और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (यूएन एसडीजी) की दिशा में हमारी सामूहिक यात्रा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने नियामकों से ओटीटी संचार के लिए रूपरेखा तैयार करने से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र में वक्ताओं में आईटीयू की महासचिव डोरेन बोगदान मार्टिन, जीएसएमए के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड, ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी शामिल थे। इससे पहले ट्राई के सचिव अतुल कुमार चौधरी ने सम्मेलन में आए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने अपने संबोधन में बताया कि ट्राई वैश्विक स्तर पर और क्षेत्रीय स्तर पर एपीटी/एसएटीआरसी, आसियान आदि जैसे मंचों के माध्यम से आईटीयू से संबंधित कई अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। ट्राई ने भारत और विदेशों में आईटीयू, एपीटी और अन्य अंतरराष्ट्रीय नियामकों के साथ मिलकर कई सम्मेलनों की मेजबानी की है।

यह सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित आईटीयू वर्ल्ड टेलीकॉम मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए-24) और इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी-24) के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। इन प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दुनिया भर के आईटीयू सदस्य देशों, नीति निर्माताओं, नियामकों और प्रौद्योगिकी भागीदारों के अलावा अन्य हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि नई दिल्ली में एकत्रित हुए हैं। इस अवसर का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए, ट्राई इस एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन का विषय ‘विनियमन में उभरते रुझान’ है और इसमें मानकीकरण में नियामक परिप्रेक्ष्य, अन्य गैर-स्थलीय नेटवर्क सहित उपग्रह संचार के नियामक पहलू और ओटीटी संचार सेवाओं के लिए नियामक दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने का प्रस्ताव है।

उद्घाटन सत्र के दौरान, ट्राई और सऊदी अरब के नियामक संचार, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी आयोग (सीएसटी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करके, दोनों पक्षों ने अपने दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को औपचारिक रूप दिया है और आने वाले दिनों में कई सहयोगी गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय नियामकों/संगठनों के साथ 20 से अधिक ऐसे द्विपक्षीय समझौते किए हैं जो कई नियामक मुद्दों पर आपसी परामर्श और सहयोग के अवसर प्रदान करते हैं। उद्घाटन सत्र का समापन ट्राई की सलाहकार (प्रशासन/आईआर) वंदना सेठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.