जम्मू-कश्मीर में 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालताल दोनों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
ऑफ़लाइन पंजीकरण देश भर में 542 बैंक शाखाओं में किया जा सकता है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू-कश्मीर बैंक की 90, यस बैंक की 37 और स्टेट बैंक की 99 शाखाएँ शामिल हैं। इस वर्ष पंजीकरण में एक नई सुविधा आधार-आधारित पंजीकरण शुरू की गई है जिसमें पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के अंगूठे का स्कैन लिया जाएगा।
दिशानिर्देशों के अनुसार, 13 से 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति अमरनाथजी यात्रा 2023 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं और तीर्थ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है। छह सप्ताह या उससे अधिक की गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन एक सुचारू और सुविधाजनक तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को उत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment