Categories: News-Headlines

श्रीलंका में विपक्ष ने राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्‍से के संयुक्‍त सरकार के प्रस्‍ताव को ठुकराया

श्रीलंका में विपक्ष ने संयुक्‍त सरकार के गठन का राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्से का प्रस्‍ताव ठुकरा दिया है और देश में खाद्य, ईंधन और दवा की कमी की बिगड़ती स्थिति को लेकर उनके इस्‍तीफे की मांग की है। राष्‍ट्रपति के इस्‍तीफे की विपक्ष की मांग के साथ-साथ आर्थिक संकट को लेकर देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे है और राष्‍ट्रपति के नेतृत्‍व में लोगों का भरोसा खत्‍म होने लगा है।

इससे पहले कल राष्‍ट्रपति कार्यालय ने संसद में प्रतिनिधित्‍व वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को एक साथ आने और मंत्री पद स्‍वीकारने का निमंत्रण दिया ताकि मौजूदा राष्‍ट्रीय संकट का समाधान निकाला जा सके। विपक्षी दलों के सबसे बड़े गठबंधन समागी जना बालावेगया ने राष्‍ट्रपति का प्रस्‍ताव ठुकरा दिया है। वामपंथी पीपल्‍स लिबरेशन फ्रंट ने भी यह प्रस्‍ताव ठुकराते हुए राजपक्से और उनके परिवार से तुरन्‍त पद छोड़ने का आग्रह किया है।

श्रीलंका में देशव्‍यापी आपातकाल का उल्‍लंघन करते हुए हजारों लोग सरकार के विरोध में सड़क पर उतर आए। इसके बाद रविवार को सरकार के सभी 26 कैबिनेट मंत्रियों ने इस्‍तीफा दे दिया। राजपक्से के दो भाई वित्‍त मंत्री बासिल राजपक्से और सिंचाई मंत्री चामल राजपक्से तथा प्रधानमंत्री के बेटे तथा खेल मंत्री नमल राजपक्से भी इस्‍तीफा देने वाले मंत्रियों में शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.