Categories: News-Headlines

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति भवन पर सैकड़ों लोगों के प्रदर्शन के बाद सार्वजनिक आपात स्थिति घोषित

श्रीलंका में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अभूतपूर्व आर्थिक संकट से परेशान सैकड़ों लोगों के राष्‍ट्रपति भवन पर धावा बोलने के एक दिन बाद आपातकाल लगाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कल राजपत्र जारी कर देश में तत्काल प्रभाव से आपातकाल की घोषणा की।

राष्‍ट्रपति के खिलाफ देशव्‍यापी प्रदर्शनों को देखते हुए सेना को बिना किसी मुकदमे के संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने की अनुमति दी गई है।

इससे पहले, गुरुवार को मौजूदा आर्थिक संकट को हल करने में सरकार की विफलता पर विरोध प्रदर्शन के लिए लोग राष्ट्रपति आवास के बाहर एकत्र हो गए थे। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प में पत्रकारों सहित दस लोग घायल हो गए।

कोविड महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र के बुरी तरह प्रभावित होने से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार घटने के कारण भोजन, ईंधन, बिजली और गैस की कमी हो गई है। श्रीलंका ने मित्र देशों से आर्थिक मदद मांगी है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.