Categories: News-Headlines

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली है। इसी के साथ ही श्रीलंका द्वारा पिछले दो दिन में पकड़े गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये गिरफ्तारियां रविवार को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में की गयी। इससे एक दिन पहले ही श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिणपूर्व समुद्री क्षेत्र में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी मछली पकड़ने की छह नौकाओं को जब्त कर लिया था।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नौकाओं को आने से रोकने और अवैध रूप से मछलियां पकड़ना रोकने के लिए नौसेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उत्तरी और उत्तर मध्य नौसेना कमानों द्वारा 18 और 19 दिसंबर को चलाए गए अभियान के दौरान 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया गया है।’’

कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया।

बयान के मुताबिक, भारतीय मछुआरों की ‘रैपिड एंटीजेन’ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि आए दिन दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे की समुद्री सीमा में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.