Categories: News-Headlines

श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थस्थल बोर्ड रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन कार्ड की जल्द ही शुरूआत करेगा

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थस्थल बोर्ड जल्दी ही रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन कार्ड की जल्दी ही शुरूआत करेगा। इस व्यवस्था से अभी तक जारी यात्रा पर्ची व्यवस्था प्रणाली समाप्त हो जाएगी।

कटरा में प्रतिवर्ष देशभर से तकरीबन एक करोड़ लोग पवित्र गुफा में श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन करने आते हैं। तीर्थस्थल बोर्ड के मुख्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि इस कार्ड के जरिये तीर्थयात्रियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपने समूह या परिजनों से बिछुड़ने वाले यात्रियों को तलाशा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रायोगिक तौर पर चल रहा है और इसे आने वाले सप्ताहों में यह कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह कार्ड कटरा से त्रिकुट पर्वत पर स्थित भवन तक तेरह किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि यह एकल प्रयोग कार्ड होगा और यात्रा की समाप्ति पर यात्रियों को इसे वापस करना होगा। उन्होने कहा कि यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी और इसे जारी करने के लिए काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार लोग कटरा से दर्शन करने के लिए भवन पहुंचते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

2 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

22 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.