जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष नाकेबंदी की थी।
अधिकारी ने बताया कि सनत नगर चौक-रंगरेथ रोड क्षेत्र में ऐसे ही एक नाके पर जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया, उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां भी बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी से मिली जानकारी के आधार पर शहर के पंपोर इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन पिस्तौल और अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि गिरफ्तार आतंकवादी श्रीनगर जिले में आतंकवादियों, हथियारों/विस्फोटक सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने और लश्कर के आतंकवादियों को समान मुहैया कराने में सहायता प्रदान करते रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान ख्रीव पंपोर के शार शाली निवासी नवीद शफी वानी और पंपोर के कदलाबल निवासी फैजान राशिद तेली के तौर पर हुई है। ये दोनों ही ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी हैं।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल उन आतंकवादियों को ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी कहते हैं, जो सामान्य जीवन में लौटने से पहले अपने आकाओं द्वारा उन्हें सौंपे गए किसी विध्वंसक कृत्य को अंजाम देते हैं।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment