कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चलते प्रतिबंधों की आशंका का निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी देखी गई।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 444.83 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 56,679.48 पर था। इसी तरह निफ्टी 128.40 अंक या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 16,875.35 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाटा स्टील भी घाटे में थे।
दूसरी ओर पावरग्रिड, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाभ हरे निशान में थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 190.97 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,124.31 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.85 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 17,003.75 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 715 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 76.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment