वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़ने से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350 अंक से अधिक चढ़ गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 375.30 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 59,161.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 94.75 अंक या 0.54 फीसदी बढ़कर 17,606.05 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स पैक में करीब 3 प्रतिशत शेयर बढ़ने के साथ पॉवरग्रिड शीर्ष पर रहा, इसके बाद एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और टाइटन का स्थान रहा।
दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया को शेयरों में नुकसान उठाना पड़ा।
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ था।
आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में 1,092.40 करोड़ रूपये के शेयर बेचे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment