Categories: News-Headlines

शिक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में NMMSS पर कार्यशालाओं का आयोजन किया

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत लखनऊ में राज्य के जिला नोडल अधिकारियों (डीएनओ) के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के साथ साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं वाराणसी जिलों के संस्थान नोडल अधिकारियों (आईएनओ) तथा संस्थानों के प्रमुखों (एचओआई) के लिए एक कार्यशाला / प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी), जिसने परियोजना वर्ष 2024-25 के लिए 30.06.2024 से अपना कार्यकलाप आरंभ किया, पर आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने की सुविधा प्रदान करना था।

प्रयागराज के एनएमएमएसएस के संस्थान नोडल अधिकारियों (आईएनओ) के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रयागराज के मनोविज्ञान ब्यूरो में किया गया जिसकी अध्यक्षता डीओएसईएल की अवर सचिव हेमा मालिनी एसके दीपक द्वारा की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के एनएमएमएसएस के मनोविज्ञान ब्यूरो की निदेशक और एनएमएमएसएस की जिला नोडल अधिकारी ऊषा चंद्रा ने कार्यशाला में भाग लिया। जिला के संस्थान नोडल अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया।

एक आरंभिक सहायता सत्र के रूप में इस कार्यशाला का आयोजन वर्ष 2024-25 के लिए नए और नवीकरण एनएमएमएसएस आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करने तथा एनएसपी पर पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने और पंजीकरण के दौरान उत्पन्न होने वाले तकनीकी प्रश्नों का समाधान करने के लिए किया गया था। आईएनओ के साथ एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी वाराणसी के गवर्नमेंट क्वींस इंटर कॉलेज में 12 सितंबर, 2024 को किया गया। कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक, राज्य नोडल अघिकारी, वाराणसी के डीएनओ तथा 137 आईएनओ ने भाग लिया।

मंत्रालय ने भी डीओएसईएल की उपसचिव श्रीकला पी वेणुगोपाल की अध्यक्षतता में 20 सितंबर 2024 को लखनऊ में एनएमएमएसएस के जिला नोडल अधिकारियों ( डीएनओ ) के साथ एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में एनएसपी ( एनआईसी ) के संयुक्त निदेशक शैलेश कुमार तथा उत्तर प्रदेश के डीएनओ उपस्थित थे। इसका आयोजन पोर्टल पर पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा एनएसपी को बाधारहित तरीके से संचालित करने में अधिकारियों की आरंभिक सहायता करने के लिए किया गया था। एनएमएमएसएस में उत्तर प्रदेश का छात्रवृत्ति कोटा 15143 है।

एनएमएमएसएस डीओएसईएल की एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है जो राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल ( एनएसपी ) – छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वन स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म – पर आधारित है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी द्वारा संवितरित की जाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

17 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

17 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.