Categories: News-Headlines

शिक्षा पर चीन और जापान जैसे देशों से ज्यादा खर्च कर रहा है भारत: UNESCO

यूनेस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत शिक्षा पर चीन और जापान जैसे देशों से ज्यादा खर्च कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मध्य और दक्षिणी एशिया के अन्‍य देशों की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद प्रतिशत और सरकारी व्यय दोनों मामले में शिक्षा में अधिक निवेश कर रहा है।

भारत ने देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 से 2024 के बीच अपने सकल घरेलू उत्पाद की लगभग 4 दशमलव एक प्रतिशत से 4 दशमलव छह प्रतिशत राशि निर्धारित की। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत ने शिक्षा में महत्वपूर्ण निवेश किया है जो संयुक्त राष्ट्र शिक्षा 2030 फ्रेमवर्क फॉर एक्शन द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। इसमें प्रत्‍येक देश के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद का 4 से 6 प्रतिशत शिक्षा के लिए आवंटित करने की सिफारिश की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More

3 hours ago

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.