Categories: News-Headlines

शिक्षक दिवस समूचे देश में मनाया जा रहा है; आज से शिक्षक पर्व-2021 शुरू

आज शिक्षक दिवस है। यह दिन पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के शिक्षकों को बधाई दी है। एक संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्‍मान करते हैं जो हमारे बच्‍चों के बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षकों को भगवान के समान माना जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों ने पढ़ाने के नए तरीके को आत्मसात किया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सभी से एक मजबूत और समृद्ध राष्‍ट्र के निर्माण में अमूल्‍य योगदान के लिए समूचे शिक्षक समुदाय का आभार व्‍यक्‍त करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज वर्चुअल माध्यम से 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। शिक्षकों की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को सम्मान देने के लिए पहली बार 1958 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की शुरूआत की गई थी। ये पुरस्कार प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में काम कर रहे प्रतिभाशाली शिक्षकों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने के लिए दिये जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर समूचे शिक्षक समुदाय को बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षक समुदाय ने युवाओं के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के शिक्षक कोविड काल में भी नए-नए तरीकों से छात्रों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनकी विलक्षण विद्वता तथा राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह शिक्षा से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और हितधारकों को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की पांच पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें शामिल हैं – दस हजार शब्दों का भारतीय सांकेतिक भाषा शब्द कोष, नेत्रहीनों के लिए ऑडियो टॉकिंग बुक्स, सीबीएसई का स्कूल क्वालिटी एसेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन फ्रेम वर्क, निपुण भारत के लिए निष्ठा टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम और विद्यांजलि पोर्टल। इस कॉनक्लेव में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉक्टर सुभाष सरकार और डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह शामिल होंगे। इस महीने की 17 तारीख तक वेबीनार, चर्चा, प्रस्तुतिकरण आदि होंगे।

शिक्षकों के महत्‍वपूर्ण योगदान को मान्यता देने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के उद्देश्‍य से आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक पर्व-2021 शुरू हो रहा है। यह पर्व आभासी माध्यम से इस महीने की 17 तारीख तक जारी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

59 minutes ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.