आज शिक्षक दिवस है। यह दिवस शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि शिक्षक नए शोध, प्रयोग और नवाचार के माध्यम से अपनी क्षमता और दक्षता में लगातार सुधार की कोशिश कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मातृभाषा में शिक्षा विदयार्थियों में प्रतिभा के विकास का आधार है और नई शिक्षा नीति 2020 में इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने देशभर से चुने हुए 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक केवल विषयों का ही अध्ययन नहीं कराते बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना भी सिखाते हैं। राष्ट्रपति ने अपने शिक्षकों को याद किया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्हें पढ़ाने के लिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्रालय हर वर्ष देशभर से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन करता है। ऑनलाइन चयन की प्रक्रिया पारदर्शी होती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों का उद्देश्य देश में शिक्षकों के विशेष योगदान का जश्न मनाना और उन्हें सम्मानित करना है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शिक्षक दिवस हमारे जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक दिवस पर अपने संदेश में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का विशेष महत्व है क्योंकि वे अज्ञान के अंधकार को दूर करते हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस पर विशेष रुप से उन मेहनती शिक्षकों को बधाई दी है जिन्होंने युवाओं के बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment