छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों के लिए शाम 5 बजे तक 70.87% मतदान दर्ज हुआ। उधर मिजोरम में विधान सभा चुनाव के लिए 76.66% मतदान दर्ज हुआ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 20 सीटों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण में 20 सीटों के लिए शाम 5 बजे तक 70.87% मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में 25 महिला उम्मीदवारों सहित 223 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। छत्तीसगढ की बाकी 70 सीटों के लिए मतदान दूसरे और अंतिम चरण में 17 नवंबर को कराया जायेगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
मिजोरम में विधान सभा चुनाव के लिए 76.66% मतदान दर्ज हुआ। सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला और मिजोरम में दोपहर एक बजे तक बत्तीस प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। चार लाख 39 हजार 26 महिला मतदाता सहित आठ लाख 57 हजार से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment