Categories: News-Headlines

व्यापार और निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह (JWGTI) की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित हुई

व्यापार और निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई.) की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, सिद्धार्थ महाजन और कंबोडिया साम्राज्य के वाणिज्य मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महानिदेशक लॉन्ग केम्विचेट ने की। इस बैठक में हितधारक मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

सिद्धार्थ महाजन ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के उपायों का उल्लेख करते हुए आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग और सहभागिता के लिए तंत्र के निर्माण पर भी जोर दिया।

बैठक में पारंपरिक चिकित्सा और ई-गवर्नेंस में सहयोग, नए उत्पादों की पहचान द्वारा व्यापार बास्केट के विविधीकरण, द्विपक्षीय निवेश संधि, भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता और फार्मा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल भुगतान में सहयोग के लिए मौजूदा प्रयासों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

कंबोडिया पक्ष ने भारतीय व्यवसायों के लिए कंबोडिया द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक निवेश अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ये अवसर उच्च विकास क्षमता वाले विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त हैं।

जेडब्ल्यूजीटीआई दोनों पक्ष पहली बार जुलाई 2022 में वर्चुअली आयोजित की गई थी। जेडब्ल्यूजीटीआई के संस्थागत होने के बाद यह उसकी पहली भौतिक बैठक थी। जेडब्ल्यूजीटीआई में व्यापार के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए व्यापार के मूल्य और मात्रा में सुधार के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बेहतर पारस्परिक लाभ के लिए दोनों पक्ष अधिक से अधिक चर्चा करने की आवश्यकता पर सहमत थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.