दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के स्मार्ट वर्ल्ड एवं संचार कारोबार के साथ 5जी आधारित स्मार्ट सिटी समाधानों के परीक्षण की पायलट परियोजना के लिए हाथ मिलाया है।
यह सरकार द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम के मौजूदा 5जी परीक्षणों का हिस्सा है। एक संयुक्त बयान में इस भागीदारी की जानकारी देते हुए कहा गया है कि पायलट परियोजना पुणे में सरकार द्वारा आवंटित 5जी स्पेक्ट्रम पर स्थापित की जाएगी। इसके जरिये स्मार्ट सिटी एप्लिकेशंस का विश्लेषण किया जाएगा।
ये कंपनियां इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी प्रौद्योगिकियों पर 5जी के इस्तेमाल के परीक्षण और वैधता के लिए संयोजन करेंगी। इसके लिए एलएंडटी के स्मार्ट सिटी मंच फ्यूजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत शहरीकरण, सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान किया जाएगा और नागरिकों को स्मार्ट समाधानों की पेशकश की जाएगी।
वोडाफोन आइडिया के मुख्य उपक्रम कारोबार अधिकारी अभिजीत किशोर ने कहा कि दूरसंचार समाधान स्मार्ट और सतत शहरों के निर्माण का आधार हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment