Categories: News-Headlines

वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल कॉल, डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को सभी प्लान में मोबाइल कॉल और डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बढ़ी हुई दर 25 नवंबर से प्रभावी होंगी। कंपनी ने 28 दिनों की अवधि के लिए रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य 25.31 प्रतिशत बढ़ाकर 79 रुपये से 99 रुपये कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया ने लोकप्रिय अनलिमिटेड श्रेणी के प्लान की दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। बयान में कहा गया कि 28 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन एक जीबी डेटा सीमा वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत 25 नवंबर से 269 रुपये होगी। फिलहाल इसकी कीमत 219 रुपये है। इसके अलावा, 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये के बजाय 719 रुपये होगी।

बयान में कहा गया कि 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा वाले 365 दिनों के प्लान की कीमत 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,899 रुपये हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 2,399 रुपये है।

कंपनी ने कम मूल्य वाले डेटा टॉप अप की कीमत में भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा भारती एयरटेल द्वारा दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

18 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.