वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित वैश्विक आर्थिक नीति फोरम-2023 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन विश्व के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक ग्रिड प्रणाली स्थापित होने के बाद चौबीसों घंटो बिजली मिलेगी जिससे जीवन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन विश्व को सभी देशों की ग्रिड प्रणालियों से जोड सकता है और दुनिया के प्रत्येक भाग तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी सेक्टर के लिए विकास और योगदान समावेशी होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में बहुत ही कम लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं जबकि और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब दुनिया वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की ओर भी बढ रही है। जैव ईधन, विशेषकर विमानों के लिए, प्रभावी ईधन स्रोत बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सीमा समायोजन कर लगाने का एकतरफा फैसला ग्लोबल साउथ के खिलाफ होगा। अभी हाल में यूरोपीय संघ ने कुछ सेक्टरों से आयात पर कार्बन टैक्स लगाने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विश्व को ग्रोथ इंजन के बदले थिंक इंजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि थिंक इंजन विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं की उभरती बाजारों की चिंताओं और उपलब्धियों को भी दर्शाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment