वेस्टइंडीज ने क्रिकेट में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को दो विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। भारत के निर्धारित 153 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सात गेंद शेष रहते पूरा कर लिया। इसमें निकोलस पूरन ने 40 गेंदों में 67 रन का बड़ा योगदान दिया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
कप्तान हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज के तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो जबकि अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, रोवमैन पॉवेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम ने तिलक वर्मा के 51 रनों के बावजूद भारत को निर्धारित बीस ओवरों में 7 विकेट पर 152 रनों पर रोक दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ और अकील होसेन ने दो-दो विकेट लिए।
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत गुरुवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में श्रृंखला का पहला मैच चार रन से हार गया। वेस्टइंडीज ने 2016 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ लगातार टी20 मैच जीत हासिल की है। पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment