वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह ने 29 अगस्त, 2021 को दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक जहाज का प्रबंधन कर का नया रिकॉर्ड बनाया। सिंगापुर के जहाज ‘एम वी इंसे अंकारा’, जिसमें 93,719 टन चूना पत्थर के साथ जो मीना सकर बंदरगाह, संयुक्त अरब अमीरात से आया था, जिसे मैसर्स चेट्टीनाड सीमेंट्स के लिए भेजा गया था उसे सफलता पूर्वक खाली कराया गया। इससे पहले 14 मई, 2021 को बंदरगाह पर जहाज ‘एमवी बैस्टियन’ द्वारा 92,935 टन कोयले को खाली करने का रिकॉर्ड बनाया था।
जहाज को 26 अगस्त, 2021 को बर्थ नं. IX पर पार्क किया गया। इसके बाद प्रति दिन 50,000 टन से अधिक का माल बाहर निकालने में सक्षम 3 हार्बर मोबाइल क्रेन का उपयोग करके इसको खाली करने का काम शुरू किया गया। 29 अगस्त को जहाज पूरी तरह से खाली कर दिया गया। जहाज का एंजेट मैसर्स मैकसंस शिपिंग एजेंसियां प्राइवेट लिमिटेड, तूतीकोरिन और जहाज के लिए स्टीवडोरिंग एजेंट मैसर्स चेट्टीनाड लॉजिस्टिक्स, तूतीकोरिन थे। इस वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान वीओसी पोर्ट के माध्यम से कार्गो हैंडलिंग में तेजी से बढ़ोतरी का रुझान देखने को मिला है। बंदरगाह ने जुलाई, 2021 तक 11.33 मिलियन टन कार्गो का संचालन किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 10.58 मिलियन टन कार्गो का संचालन किया गया था। इस तरह कार्गो में 7.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वीओसी पोर्ट के माध्यम से कंटेनर हैंडलिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बंदरगाह ने इस वित्त वर्ष के जुलाई 2021 तक के दौरान 2.69 लाख टीईयू का प्रबंधन किया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21.07% की वृद्धि दर्ज करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment