Categories: News-Headlines

वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 में देश भर से 1.36 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों ने भाग लिया

वीर गाथा परियोजना के तीसरे संस्करण में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1.36 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों/कर्मियों की बहादुरी और बलिदान को सम्मान देने के लिए कविताएँ, पेंटिंग, निबंध, वीडियो आदि भेजे।

प्रोजेक्ट वीर गाथा को वीरता पुरस्कार पोर्टल (जीएपी) के तहत 2021 में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं के साहसी कार्यों और इन बहादुरों के जीवन की कहानियों का विवरण सामने लाना है जिससे देशभक्ति और नागरिक चेतना के मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके। प्रोजेक्ट वीर गाथा ने स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक परियोजनाओं/गतिविधियों को पूरा करने के लिए एक मंच प्रदान करके इस इस महान उद्देश्य को पूर्ण किया है।

वीर गाथा परियोजना के दो संस्करण (संस्करण-I और संस्करण-II) क्रमशः 2021 और 2022 में आयोजित किए गए हैं। वीर गाथा परियोजना 3.0 के अंतर्गत अब तक निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जा चुकी हैं:

स्कूल स्तर की गतिविधियाँ: स्कूलों ने विभिन्न परियोजनाएँ/गतिविधियाँ (28.07.2023 से 30.09.2023 तक) शुरू की हैं और माईगव पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल से कुल 04 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ अपलोड की गई हैं।

इसके साथ ही, हमारे देश के वीरता पुरस्कार विजेताओं के बारे में स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय संगठनों और सेना/नौसेना/वायु सेना के माध्यम से देश भर के स्कूलों के लिए वर्चुअल/आमने-सामने के जागरूकता कार्यक्रम/सत्र आयोजित किए हैं।

वीर गाथा परियोजना (संस्करण-I) में 8 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया और वीर गाथा परियोजना (संस्करण-II) में 19 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

वीर गाथा परियोजना (संस्करण-I) और (संस्करण-II) के दौरान, 25 विजेताओं (सुपर 25) का चयन किया गया और नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वीर गाथा प्रोजेक्ट (3.0) में 100 विजेताओं (सुपर 100) को राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाएगा और नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस वर्ष, वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 में, जिला (04 विजेता) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (08 विजेता) विजेता होंगे और ऐसे सभी विजेताओं को संबंधित जिला और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.