Categories: News-Headlines

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने डेल्‍टा और ओमिक्रॉन वैरियंट के एकसाथ फैलाव से कोविड सुनामी की चेतावनी दी

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने चेतावनी दी है कि डेल्‍टा और ओमिक्रॉन वैरियंट का एकसाथ फैलाव कोविड की खतरनाक सुनामी की ओर बढ़ रहा है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधॉनम गैब्रेयासिस ने कहा कि इन दो वैरियंट के कारण कोविड संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। अस्‍पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ने से स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर दबाव बढ़ रहा है और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल व्‍यवस्‍था चरमराने के कगार पर है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की यह चेतावनी अमरीका और यूरोपीय देशों में कोविड संक्रमितों की संख्‍या बढने के बाद आई है। संगठन ने बताया‍ कि पिछले सप्‍ताह सं‍क्रमितों की संख्‍या में ग्‍यारह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फ्रांस में कल लगातार दूसरे दिन संक्रमित लोगों की दैनिक संख्‍या सर्वाधिक रही। दो लाख आठ हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अमरीका में पिछले सप्‍ताह संक्रमितों की औसत दैनिक संख्‍या दो लाख 65 हजार चार सौ 27 रही।

डेनमार्क, पुर्तगाल, ब्रिटेन और ऑस्‍ट्रेलिया में भी संक्रमण तेजी से बढ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

51 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

4 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

4 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

4 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

4 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.