Categories: News-Headlines

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ० सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने कहा- कोविड महामारी भारत में स्‍थानिक रूप में प्रवेश कर सकती है

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्‍टर सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने कहा है कि कोविड महामारी भारत में स्‍थानिक रूप में प्रवेश कर सकती है। स्‍थानिक स्थिति वह स्थिति होती है जिसमें आबादी को संक्रमण के साथ ही जीना होता है जहां संक्रमण का फैलाव निम्‍न और मध्‍यम स्‍तर का हो सकता है।

भारत में निर्मित कोविड रोधी टीके को-वैक्‍सीन को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा मंजूरी दिये जाने पर उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद है कि संगठन का तकनीकी विशेषज्ञ समूह को-वैक्‍सीन की चिकित्‍सीय क्षमता से संतुष्‍ट होगा और सितम्‍बर के मध्‍य तक इस टीके को मंजूरी मिल सकती है।

प्राइवेट मीडिया के साथ साक्षात्‍कार में सुश्री स्‍वामीनाथन ने कहा कि भारत के आकार और जनसंख्‍या के मददेनजर अभी यह कहना मुश्किल है कि भारत में कोविड महामारी जारी रह सकती है और विभिन्‍न हिस्‍सों में इसकी स्थिति में उतार-चढाव हो सकता है।

डॉक्‍टर स्‍वामीनाथन ने कहा क‍ि 2022 के अंत तक विश्‍व के देश 70 प्रतिशत तक कोविड टीके लगाने का लक्ष्‍य हासिल कर सकते हैं और तभी स्थिति सामान्‍य होने की उम्‍मीद की जा सकती है।

बच्‍चों में कोविड संक्रमण के बारे में उन्‍होंने कहा कि अभिभावकों को चिन्तित होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि बच्‍चों पर कोविड का असर बहुत हल्‍का होता है। लेकिन हमें अस्‍पतालों में बच्‍चों को भर्ती करने के लिए पूरी व्‍यवस्‍था करने पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.