विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर विश्वास व्यक्त किया है। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्व की सात सबसे बडी उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में भारत के सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था की निराशाजनक छवि के बीच विश्व बैंक ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में छह दशमलव छह प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वैश्विक अर्थव्यवस्था इस साल तक मंदी के कगार पर पहुंच जाएगी। विश्व बैंक ने अमरीका, यूरोप और चीन सहित विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर में कमी का अनुमान व्यक्त किया है। एक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा है कि वार्षिक आधार पर वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में भारत की वृद्धि दर में नौ दशमलव सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विश्व बैंक ने इस वर्ष वैश्विक वृद्धि दर में अपने पहले के तीन प्रतिशत के अनुमान को घटाकर एक दशमलव सात प्रतिशत कर दिया है। समाचार कक्ष से शशांक कुमार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment