विश्व जलभूमि दिवस पर आज इंदौर में अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया है। इंदौर की रामसर साइट सिरपुर तालाब पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि और केन्दीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि रामसर कन्वेंशन की महासचिव डॉक्टर मसुन्डा मुम्बा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।
विश्व वेटलैण्ड्स दिवस पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मध्यप्रदेश राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण और नगर पालिक निगम, इन्दौर के संयुक्त सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के अधिकारी, वैज्ञानिक तथा देश की 80 रामसर साइट्स के प्रबंधक सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ सम्मिलित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में तालाबों की संख्या लगभग 15 हजार से अधिक है। राज्य शासन द्वारा किये जा रहे संरक्षण के प्रयासों से दो वर्षों में ही रामसर साइट्स की संख्या एक से बढ़कर चार हो गयी है। इसके अतिरिक्त भोपाल और इन्दौर देश के उन 3 शहरों में शामिल हैं, जो रामसर वेटलैण्ड सिटी के रूप में अधिमान्यता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment