Categories: News-Headlines

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक आज स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक आज स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पांच दिन के इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। शिष्टमंडल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और छह राज्यों- मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ मंत्रीगण शामिल हैं। कई उद्योगपति भी शिष्टमंडल का हिस्सा हैं।

विश्व आर्थिक मंच के इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का पक्ष गंभीरता से सुने जाने की संभावना है, क्योंकि भारत अगले वर्ष जी-20 देशों का अध्यक्ष बनने जा रहा है। सम्मेलन में, भारत को एक आकर्षक निवेश स्थल के रूप में दर्शाया जाएगा, क्योंकि भारत की आर्थिक वृद्धि दर अच्छी है और मुख्य आर्थिक संकेतक स्थिर रहे हैं।

पीयूष गोयल 26 और 27 मई को ब्रिटेन की यात्रा पर होंगे, जहां वे मुक्त व्यापार समझौता वार्ता की दिशा में हुई प्रगति पर ब्रिटेन सरकार और वहां के उद्योगपितयों के साथ विमर्श करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.