ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाएं अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ ‘हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र’ से सम्मानित किया गया है, इस पहल को अपनाने से प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। दिनांक 24.01.23 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में डीआरएम/वाल्टेयर अनूप सत्पथी ने आईजीबीसी विशाखापत्तनम चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. एस विजयकुमार से प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
विशाखापत्तनम इस प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाला देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।
भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय ने आईजीबीसी के सहयोग से हरित रेलवे स्टेशन रेटिंग प्रणाली को विकसित किया है। यह जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जीवाश्म ईंधन के सीमित उपयोग, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग पर न्यूनतम निर्भरता और उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन ने दीर्घकालिक सुविधाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ऊर्जा एवं जल दक्षता, स्मार्ट हरित पहल, नवाचार और विकास जैसी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया है।
सर्वेक्षण करने वाले आईजीबीसी की अवलोकन रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं –
एमआरएफ शेड बनाकर कचरे का पृथक्करण करना
रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में जल की उपलब्धता के लिए 500 केएलडी एसटीपी की स्थापना तथा संचालन
बिजली की बचत करने के लिए सोलर पैनल स्थापित करना
उन्नत तरीके से विकसित यात्री सुविधाएं प्रदान करना
शत-प्रतिशत एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल करना
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment