Categories: News-Headlines

विम्‍बलडन 2023: नोवाक जोकोविच और शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इगा स्‍वि‍याटेक एकल के तीसरे दौर में पहुंचे

लंदन में विम्‍बलडन टेनिस में मौजूदा चैम्पियन नोवाक जोकोविच और आठवीं वरीयता प्राप्‍त जानिक सिनर पुरूष सिंगल्‍स के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। दूसरी वरीयता प्राप्‍त सर्बिया जोकोविच ने दूसरे दौर में ऑस्‍ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया। इटली के सिनर ने अर्जेंटीना के दियोगो स्‍वार्जमैन को 7-5, 6-1, 6-2 से पराजित किया।

तीसरी वरीयता प्राप्‍त दानिल मिदवेदेव, नौंवी वरीयता प्राप्‍त टेलर‍ फिट्ज, दसवीं वरीयता प्राप्‍त फ्रांसेस तियाफो, टॉमी पॉल और ग्रिगोर दिमित्रो भी पुरूष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्‍त स्‍टेफनोस सित्सिपास ने पहले मैच में पूर्व अमरीकी ओपन चैम्पियन डोमिनिक थियेम को हरा दिया।

महिला सिंगल्‍स में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इगा स्‍वि‍याटेक और 11वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसात्किना तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। पोलैंड की स्‍वि‍याटेक ने स्‍पेन की सारिया सोरिब टोर्मो को 6-2, 6-0 से और कसात्किना ने ब्रिटेन की जोडी अन्‍ना बरेज को हराया। एक बडे उलटफेर में गैर वरीयता प्राप्‍त यूक्रेन की मार्ता कोस्‍तयुक ने पहले दौर में आठवीं वरीयता प्राप्‍त मारिया सक्‍कारी को शून्‍य-6, 7-5, 6-2 से मात दी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.