Categories: News-Headlines

विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि देश के प्रत्येक घर को कनेक्टीविटी मिले और कवरेज की गुणवत्ता में सुधार आये – अश्विनी वैष्णव

संचार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में प्रत्येक घर तक कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने तथा कवरेज की गुणवत्ता में सुधार लाने के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों को अपनी मानसिकता में सजग बदलाव लाने की आवश्यकता है; जिसके लिये जरूरी है कि वे नियमवालियों से आगे निकलकर विकासात्मक समझ से काम लेना शुरू करें। अश्विनी वैष्णव कल क्षेत्रीय अधिकारियों, मुख्यालय के विभागीय अधिकारियों और औद्योगिक प्रतिनिधिनियों के दो दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सुबह के सत्र के सम्मेलन का उद्घाटन संचार राज्यमंत्री देवूसिंह चौहान ने किया। दोपहर के सत्र में दूरसंचार सेक्टर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संयुक्त हितधारकों के कार्य-समूहों के निष्कर्षों और सिफारिशों को संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और संचार राज्य मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अश्विनी वैष्णव ने सार्वभौमिक डिजिटल समावेश के संदर्भ में बेहतर दूरसंचार कनेक्टीविटी, विशेषकर डिजिटल अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, उसके महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों, मुख्यालय, उद्योग जगत और अकादमिक जगत के बीच सहयोग से ही प्रौद्योगिकी की बदलती प्रकृति के अनुरूप दूरसंचार सेक्टर को आगे बढ़ाया जा सकता है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मौजूदा पुरातन दूरसंचार अधिनियमों की जगह भविष्य के लिये तैयार तथा मजबूत दूरसंचार नियमों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस विषय में एक मसौदा जल्द परामर्श/फीडबैक के लिये जनता के सामने रखा जायेगा।

इसके पूर्व, सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये देवूसिंह चौहान ने देश को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के मार्ग पर आगे बढ़ाने में दूरसंचार की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने हाल में 5जी की सफल नीलामी और दूरसंचार में अन्य सुधारों के लिये सभी हितधारकों तथा दूरसंचार विभाग की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दूरसंचार की प्रगति-गाथा को आगे बढ़ाने के लिये, सम्मेलन लागू करने योग्य विचारों तथा समाधानों तक पहुंचेगा।

सम्मेलन 15 सितंबर, 2022 को भी जारी रहेगा और इस दौरान दूरसंचार सेक्टर के प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चायें होंगी और प्रस्तुतिकरण दिये जायेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.