Categories: News-Headlines

विधानसभा चुनाव में कल नागालैंड में 85 प्रतिशत और मेघालय में 75 प्रतिशत मतदान हुआ

नागालैंड विधानसभा चुनाव में लगभग 85 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वोटों की गिनती दो मार्च को होगी। राज्‍य में चार महिलाओं सहित 183 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

मेघालय विधानसभा चुनाव में कल लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्‍य के कुछ जिलों में देर शाम तक मतदान जारी रहने के कारण मतदान प्रतिशत में वृद्धि की संभावना है। राज्य में 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल वोट डाले गये। एक प्रत्‍याशी के निधन के कारण सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इलैक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

मेघालय विधानसभा चुनाव की प्रत्‍याशियों की किस्‍मत इलैक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो गई है। दूर-दराज के कुछ मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी मतदानकर्मी वापस लौट चुके हैं। अधिकारियों ने सभी जिला मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। अधिकारियों ने कहा है कि इसके लिए सशस्त्र पुलिस बलों की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं। 4 राष्ट्रीय दलों की 36 महिलाओं सहित कुल 369 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। इस बीच, विभिन्न मीडिया संगठनों के मतदान बाद सर्वेक्षण में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

2026 Suzuki XL7 Facelift की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, नए डिजाइन और फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

2026 Suzuki XL7 Facelift की लीक तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने… Read More

11 hours ago

अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास, T20I क्रिकेट में छक्कों के रिकॉर्ड में निकले आगे

अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में… Read More

12 hours ago

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, मोबाइल इस्तेमाल करने की भी चर्चा

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की… Read More

12 hours ago

रिहान अहमद ने बताया किससे मिली प्रेरणा, बोले- शेन वॉर्न और आदिल रशीद ने बदला मेरा गेंदबाजी का नजरिया

रिहान अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रिहान अहमद… Read More

12 hours ago

Belgium vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में बेल्जियम और सेनेगल के बीच रोमांचक भिड़ंत, जानें मैच का पूरा हाल

Belgium और Senegal के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया की नजर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में Belgium… Read More

13 hours ago

India vs England 1st T20I: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, जानें मैच का पूरा हाल और प्रमुख प्रदर्शन

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का धमाकेदार आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.