Categories: News-Headlines

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मॉलदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद स्‍वालेह से मुलाकात कर भारत और मॉलदीव संबंधों के विकास के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। विनय मोहन क्‍वात्रा तीन दिन की मॉलदीव की यात्रा पर हैं। विनय मोहन क्‍वात्रा ने मॉलदीव के विदेश सचिव अहमद लतीफ से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और मॉलदीव की भारत प्रथम नीति के बारे में आपसी हितों के मुद्दों पर मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। भारत के लिए मॉलदीव हमेशा एक करीबी और महत्वपूर्ण पड़ोसी रहा है। कोविड महामारी से उत्‍पन्‍न बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच आपसी संबंध सुदृढ़ हुए हैं। मॉलदीव के साथ द्विपक्षीय सहयोग में आवास, पानी और स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा, बंदरगाह, सड़क तथा स्टेडियम जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।

Foreign Secretary Vinay Kwatra reviewed the entire spectrum of #IndiaMaldives cooperation with Foreign Secretary Ahmed Latheef.

Both sides positively assessed the robust growth in our bilateral ties and discussed ways to further build on the momentum.

@ForeignSecMV pic.twitter.com/g5vHDiaCJo

— Arindam Bagchi (@MEAIndia) October 2, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.