Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत-UAE संयुक्‍त आयोग की 14वीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कल संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्‍ला विन जायेद अल नहयान के साथ भारत-यू.ए.ई. संयुक्‍त आयोग 14वीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की। दोनों नेताओं ने सहयोग के विविध क्षेत्रों में हुई महत्‍वपूर्ण प्रगति का जायज़ा लिया। एक ट्वीट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के साझा लक्ष्‍य को तेजी से लागू किया जा रहा है।

विदेश मंत्री संयुक्‍त अरब अमीरात की तीन दिन की यात्रा पर हैं। डॉक्‍टर जयशंकर ने कल अबुधाबी में हिन्‍दू मंदिर निर्माण स्‍थल का दौरा किया। यह अरब प्रायद्वीप में पहला परम्परागत हिन्‍दू मंदिर है। विदेश मंत्री ने इसके निर्माण कार्य की प्रगति पर खुशी जाहिर की। उन्‍होंने भारतीय समुदाय के लिए योग, क्रिकेट और सांस्‍कृतिक सहयोग के उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

11 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

14 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.