Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिन लूंग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि भारत के साथ संबंध के प्रति प्रधानमंत्री लूंग का सकारात्‍मक दृष्टिकोण दोनों देशों के संबंधों की शक्ति का स्रोत रहा है। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि मौजूदा अंतर्राष्‍ट्रीय परिदृश्‍य पर प्रधानमंत्री लूंग के दृष्टिकोण को भारत महत्‍वपूर्ण मानता है।

इससे पहले, उन्‍होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्‍णन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा की। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं ने हिन्‍द-प्रशांत और पश्चिम-एशिया पर भी चर्चा की।

डॉक्‍टर जयशंकर सिंगापुर की तीन दिन की यात्रा पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

58 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

58 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

58 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

58 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.