Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र संगठन में सुधार की आवश्‍यकता पर बल दिया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र संगठन में सुधार की आवश्‍यकता पर बल दिया है। आज बेंगलुरु में रोटरी संस्‍थान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक पुराने क्लब की तरह है जहां स्थापित सदस्य नए सदस्यों को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में सुधार न होने के कारण संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता कम हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आग्रह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर सुधारों का मुद्दा उठाता रहा है। भारत-चीन संबंधों के बारे डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कठिन हो गए हैं और इसका कारण चीन द्वारा सीमा संबंधी समझौतों का पालन न किया जाना है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत चीन के साथ बेहतर संबंध चाहता है। वर्ष 2047 तक भारत के विकसित देश बनने की आकांक्षा पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि देश सुधारों की राह पर है और सभी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी

भारत सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी… Read More

4 hours ago

भारत और अमरीका ने व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नए दौर की वार्ता शुरू की

भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो… Read More

4 hours ago

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी… Read More

4 hours ago

सीईपीए वार्ता के बीच भारत-कोरिया व्यापार दोगुना होने की दहलीज़ पर: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग

दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा है कि भारत, विश्व… Read More

16 hours ago

आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने मोरक्को के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ बातचीत की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के… Read More

18 hours ago

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के चौथे जहाज़ डीएससी ए 23 (यार्ड 328) को नौसेना में शामिल किया गया

बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.