विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर शनिवार को मिस्र के दो दिन के दौरे पर जायेंगे। अपनी यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शोकरी से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे मिस्र में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे।
भारत और मिस्र के बीच मजबूत मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारत ने जी-20 समूह की अपनी अध्यक्षता के दौरान मिस्र को मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया है।
मिस्र भारत का सबसे बडे व्यापारिक साझीदारों में से एक है। विदेशमंत्री की यात्रा के दौरान परस्पर व्यापार को बढावा देने, वाणिज्य और निवेश पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। वर्ष 2021-22 के दौरान भारत और मिस्र के बीच परस्पर व्यापार सात अरब 26 करोड डॉलर की नई ऊंचाइयों को छू गया। भारत ने मिस्र में तीन अरब 15 करोड डॉलर से अधिक का निवेश किया। पचास से अधिक भारतीय कंपनियां इस समय मिस्र में विनिर्माण, रसायन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि विदेशमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment