Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – प्रतिभाओं की वैश्विक मांग बहुत अधिक है और भारत इसे पूरा करने में सक्षम है

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि प्रतिभा की वैश्विक मांग बहुत अधिक है और भारत इसे पूरा करने में सक्षम है। नई दिल्ली में आज ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया-गति का शुभारंभ करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक कार्यस्थल और कार्यबल के उभरने तथा विश्वास और लचीलेपन के कारण विदेशों में अवसरों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि यह जनसांख्यिकीय बदलावों, नई प्रौद्योगिकी की मांग, सांस्कृतिक और कार्य नैतिकता की अनुकूलता से प्रेरित है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि अवसरों की मात्रा इतनी बड़ी है कि इसे पूरी तरह से साकार करने के लिए पूरे देश के दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.