विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा कि क्वाड हिन्द- प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में खड़ा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मिलकर इस क्षेत्र की आवश्यकता पूरी करने की वचनबद्धता दोहराई।
क्वाड की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्वाड के विदेश मंत्रियों के एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि आपदा से निपटने की आपातकालीन व्यवस्था का कार्य अब एक पूर्ण साझेदारी में परिवर्तित हो चुका है। वक्तव्य में कहा गया है कि क्वाड के देश अब हिन्द-प्रशांत के साझेदारों के साथ एकजुट होकर काम करेंगे। क्वाड के देश जलवायु परिवर्तन, कैंसर और महामारियों के साथ लड़ने से लेकर गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना, आतंकवाद से निपटने के प्रयासों और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने जैसी जटिल चुनौतियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment