विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर से मुलाकात की। बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि निकटतम पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों के बीच आपसी हित और पारस्परिक संवेदनशीलता से संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभिव्यक्ति पड़ोसी प्रथम नीति और सागर मिशन में निहित है।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मालदीव के विकास में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सामाजिक सरोकार से लेकर चिकित्सा सहायता देकर मालदीव के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भारत ने सीधे योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज एक अस्थिर और अनिश्चित दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में पड़ोसी देशों की निकटतम साझेदारी बहुत मूल्यवान है।
द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह दोनों देशों के साझा हित में है कि वे इस बात पर सहमत हों कि संबंधों को बेहतर तरीके से आगे बढाया जाये।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment