विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से भेंट की। आज मनीला में डॉक्टर जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति मार्कोस का मार्गदर्शन दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा।
डॉक्टर जयशंकर ने मनीला में भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र पहरेदार का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा और जहाज की उपस्थिति दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की लंबी और प्रतिष्ठित भारतीय समुद्री परंपरा की छाप अब भी इस क्षेत्र में दिखाई देती है।
डॉ. जयशंकर ने रक्षा सचिव गिल्बर्ट टेओडोरो के साथ भी बैठक की। दोनो नेताओं ने भारत-फिलीपींस रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के बारें में भी चर्चा की।
विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडुआर्डो एनो और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव इवान जॉन उई से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रौद्योगिकी प्रगति और समसामयिक चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment