Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों से भेंट की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि उनकी बातचीत पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिन्‍द-प्रशांत की स्थिति पर केंद्रित थी। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत-अमरीका द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा भी की।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने म्यूनिख में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल से भी भेंट की। उन्होंने वर्तमान वैश्विक स्थिति पर दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री ने कहा कि वह जोसेप बोरेल का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

35 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.