Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में छठे हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया

बांग्लादेश: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में छठे हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, हम बिम्सटेक के सदस्य हैं और हम शासन, आधुनिकीकरण और सुरक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति परिचित हैं। हम सहयोग और साझा प्रयासों के माध्यम से उनसे निपटने के लिए आश्वस्त हैं।

डॉक्टर जयशंकर ने हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण और संयुक्त राष्ट्र समुद्री अधिनियम संधि 1982 पर जोर देने के लिए बांग्लादेश की सराहना की है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है कि अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का सम्मान और उनका पालन किया जाए।

बंगाल की खाड़ी के देशों के बारे में उन्होंने कहा कि इन देशों की अपनी विशेष आकांक्षाए है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक संगठन तेजी से अपने अस्तित्व में आ रहा है और आधुनिकीकरण तथा सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सम्पर्क के महत्व का उल्लेख करते हुए डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि प्रभावी सम्पर्क से क्षेत्र के देशों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्र के देशों को दूसरे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.