Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने JNU में भारत और विश्व विषय पर पंडित हृदय नाथ कुंजरू स्मारक व्याख्यान 2024 को संबोधित किया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि पश्चिमी मोर्चे पर, सीमापार आतंकवाद की लंबे समय से चली आ रही चुनौती पर अब और अधिक मजबूती से जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उरी और बालाकोट की घटनाओं का उचित जवाब दिया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत और विश्व विषय पर पंडित हृदय नाथ कुंजरू स्मारक व्याख्यान 2024 को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत, दबाव और व्यवधान के नए साधनों से मजबूत किए गए सीमा पार आतंकवाद का जवाब, दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ देता है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने मजबूत इरादे और धैर्य के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। उन्‍होंने कहा कि जब भारत को कोविड के बीच चीन के साथ वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर चुनौती दी गई तो त्वरित और प्रभावी जवाबी ही इससे निपटने का उचित उपाय था। उन्होंने कहा कि सीमा पर बुनियादी ढांचे की लंबे समय से हो रही उपेक्षा को दूर करने के लिए राष्ट्र की रक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत के आर्थिक, विकासात्‍मक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतीक प्रयोग हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से, भारत स्वतंत्रता की अभिव्‍यक्ति है और यह भी वास्‍तविकता है कि भारत दुनिया के साथ जुड़ता है लेकिन जरूरी नहीं कि वह दूसरों द्वारा निर्धारित शर्तों पर ऐसा करे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का मतलब केवल राष्ट्रीय राजनीति के अलावा एक सभ्य देश होना भी है।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

21 minutes ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

10 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

10 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.