विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज लंदन में ब्रिटिश संसद में मुख्य विपक्षी दल के सदस्य और विपक्ष के मनोनीत विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग तथा सुरक्षा और विकास से संबंधित विषयों पर बातचीत हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर जयशंकर ने डेविड लैमी के दृष्टिकोण और विचारों की सराहना की।
डॉ. जयशंकर ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बारो के साथ भी महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत की। डॉ. जयशंकर इस महीने की 11 तरीख से ब्रिटेन की पांच दिन की यात्रा पर हैं।
भारत और ब्रिटेन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। भारत-ब्रिटेन कार्य योजना 2030 के साथ दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी 2021 में शुरू की गई थी। डॉ. जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों के मैत्री संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment