Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने युगांडा के राष्ट्रपति योवारी के. मुसेवेनी से मुलाकात की

तीन दिनों की यात्रा पर युगांडा पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वहां के राष्ट्रपति योवारी के. मुसेवेनी से कल रवाकितुरा में मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने उन्हें गुट-निरपेक्ष अभियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर बधाई दी। एक ट्वीट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति योवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री ने व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रक्षा, डिजिटल और कृषि संबंधी मामलों में सहयोग पर विचार-विमर्श भी किया।

युगांडा यात्रा के दौरान विदेश मंत्री ने वाराणसी में तुलसी घाट पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस सिलसिले में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी की युगांडा शाखा की ओर से विश्व के सबसे प्राचीन नगर में सौंदर्यीकरण की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नील नदी के किनारे रहने वाले लोगों की गंगा को लेकर प्रतिबद्धता हमारी दो संस्कृतियों के मिलन को परिलक्षित करती है। वाराणसी की विरासत का संरक्षण भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि इसका गहरा वैश्विक प्रभाव पड़ेगा। अपनी युगांडा यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर जिन्जा में राष्ट्रीय अपराध विज्ञान विश्वविद्यालय के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे।

विदेश मंत्री 13 से 15 अप्रैल तक मोजाम्बिक की यात्रा पर रहेंगे। भारत के किसी विदेश मंत्री की यह पहली मोजाम्बिक यात्रा होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

23 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

1 day ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.