Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा, भारत पहले की तरह पूरी मजबूती से अफगान लोगों के साथ है

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि अफगानिस्‍तान की गंभीर आपात स्थिति में भारत पहले की तरह पूरी मजबूती से वहां के लोगों के साथ है। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान में सुचारू माहौल बहाल करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को एकजुट होना होगा।

अफगानिस्‍तान में मानवीय स्थिति पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की उच्‍चस्‍तरीय बैठक में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्‍तान की वर्तमान स्थिति में प्रभावी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्‍चि‍त करना प्राथमिक चुनौती है। उन्‍होंने कहा कि वहां निर्बाध रूप से मानवीय सहायता पहुंचाया जाना आवश्‍यक है और संयुक्‍त राष्‍ट्र ही इन प्रयासों पर कुशल निगरानी रख सकता है। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारत ने अफगानिस्‍तान के भविष्‍य को लेकर हमेशा संयुक्‍त राष्‍ट्र की केन्‍द्रीय भूमिका का समर्थन किया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्‍तान के लोगों की मदद के लिए भारत के प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष प्रयासों से वहां आजीविका के साधन और बुनियादी ढांचा सृजित करने में मदद मिली है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में तीन अरब अमरीकी डॉलर से भी अधिक का निवेश किया है और विभिन्‍न क्षेत्रों में पांच सौ परियोजनाएं शुरू की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.