Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज से किरगिज गणराज्य और आर्मीनिया की चार दिन की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर

देश मंत्री एस.जयशंकर की आज से किरगिज गणराज्‍य कजा‍खस्‍तान और आर्मेनिया की चार दिन की यात्रा शुरू हो रही है। डॉ. जयशंकर दो दिन के दौरे पर आज किरगिज गणतंत्र पहुंचेंगे। विदेश मंत्री के रूप में किरगिज की यह उनकी पहली यात्रा है। वहां वे विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के अतिरिक्‍त राष्‍ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर होने की संभावना है।

इसके बाद विदेश मंत्री कजाख्स्‍तान पहुंचेंगे। वे कजाख्स्‍तान के नूर सुल्‍तान में एशिया में संपर्क और आपसी विश्‍वास बढ़ाने के उपायों पर गठित मंच की छठी मंत्रिस्‍तरीय बैठक में शामिल होंगे। कजाख्स्‍तान इस मंच का वर्तमान अध्‍यक्ष है और उसी ने इसे स्‍थापित करने की पहल की है। डॉ. जयशंकर की कजाख्स्‍तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के अलावा अन्‍य नेताओं से भी मिलने की आशा है।

12 और 13 अक्‍तूबर को विदेश मंत्री आर्मीनिया के दौरे पर रहेंगे। आर्मीनिया के स्‍वतंत्र होने के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा होगी। डॉ. जयशंकर वहां के विदेश मंत्री के साथ बैठक के अतिरिक्‍त प्रधानमंत्री और आर्मीनिया की राष्‍ट्रीय संसद के अध्‍यक्ष से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डॉ. जयशंकर की यात्रा तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा का अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय विकास पर आपसी विचार भी साझा किए जाएंगे। यह यात्रा व्यापक पड़ोस के देशों के साथ संपर्क बढ़ाने के भारत के जारी प्रयासों के तहत हो रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.