विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। इस दौरान वह भारत के इन दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
जयशंकर पहले मालदीव जाएंगे जहां वह भारत के सहयोग से चल रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री 28 मार्च से 30 मार्च तक श्रीलंका का दौरा करेंगे।
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने एक सप्ताह पहले ही एक अरब डॉलर का ऋण दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 और 27 मार्च के दौरान मालदीव के अद्दू शहर एक दौरे के दौरान जयशंकर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “विदेश मंत्री के दौरे के दौरान द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे और मालदीव के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देने वाली भारत के सहयोग से चल रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।”
जयशंकर 28 से 30 मार्च के बीच श्रीलंका का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, “श्रीलंका में विदेश मंत्री की द्विपक्षीय बैठकों से यह पता चलता है कि भारत के लिए श्रीलंका की कितनी अहमियत है। जयशंकर 29 मार्च को बिम्सटेक की बैठक में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment