Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दुनिया को आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करना चाहिए

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दुनिया को आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की जानी चाहिए और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता न ही इसे सही ठहराया जा सकता है। डॉक्‍टर जयशंकर कल रात न्यूयॉर्क में आतंकी गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या किसी जातीय समूह से नहीं जुड़ा हो सकता है और न ही होना चाहिए।

विदेश मंत्री ने कहा, भारत के पड़ोस में, आई.एस.आई.एल. -खोरासन अधिक ताकतवर हो गया है और लगातार अपने पैर फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में होने वाली घटनाओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में वैश्विक चिंता को स्वाभाविक रूप से बढ़ा दिया है।

विदेशमंत्री एस जयशंकर तथा अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगानिस्‍तान की स्थिति के बारे में विचार-विमर्श किया है। एंटनी ब्लिंकन ने एक ट्वीट में कहा है कि उन्‍होंने डॉक्‍टर जयशंकर के साथ अफगानिस्‍तान के बारे में सार्थक बातचीत की है। दोनों नेता आपसी तालमेल जारी रखने पर सहमत हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

1 hour ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 hour ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.